रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शहर के कई मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

भारी वाहनों का प्रवेश बंद

पंडालों में भीड़ और जाम से बचाने के लिए सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा। सिर्फ आवश्यक सामान ले जाने वाले वाहन सुबह 4 से 8 बजे के बीच ही आ-जा सकेंगे। इसके लिए लॉ यूनिवर्सिटी कांके, बोड़ेया रिंग रोड, बीआईटी रिंग रोड, खेलगांव और बिरसा चौक समेत कई जगहों पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं।

निजी और यात्री वाहनों के लिए बदले रूट

  • मेन रोड: कचहरी चौक से शहीद चौक, फिरायालाल चौक और सुजाता चौक की तरफ वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। सुजाता चौक से आने वाले वाहन केवल सैनिक मार्केट और जीईएल चर्च कॉम्प्लेक्स तक ही जा सकेंगे।
  •  पिस्का मोड़ से रातू रोड: पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट (रातु रोड) की तरफ आने वाली छोटी गाड़ियां मीनाक्षी सिनेमा मोड़ से पहाड़ी मंदिर होते हुए किशोरगंज चौक और फिर हरमू चौक की ओर जाएंगी।
  • हरमू से किशोरगंज/रातू रोड: हरमू की ओर से किशोरगंज होते हुए रातू रोड की तरफ आने वाली चार पहिया गाड़ियां केवल किशोरगंज चौक तक ही जा पाएंगी। दोपहिया वाहन किशोरगंज से आगे पहाड़ी मंदिर और मीनाक्षी सिनेमा मोड़ होते हुए पिस्का मोड़ जा सकेंगे।
  • हरमू बाईपास रोड: पिस्का मोड़ जाने वाले छोटे चार पहिया वाहन बीजेपी कार्यालय के पास से पीपर टोली होते हुए कटहल मोड़ और हेहल अंचल से गुजरेंगे।
  • कांके रोड से आने वाले वाहन जाकिर हुसैन पार्क और रेडियम रोड से होकर कचहरी चौक तक जा सकते हैं।
  • लालपुर चौक से कचहरी चौक आने वाले वाहन जेपीएससी कार्यालय तक ही जाएंगे।
  • बरियातू रोड से अल्बर्ट एक्का चौक जाने वाले वाहन लाइन टैंक रोड स्थित रामगढ़ ट्रेकर पड़ाव तक जाएंगे।
  • डंगराटोली चौक से सर्जना चौक की ओर आने वाले वाहन मिशन चौक तक ही आ सकेंगे।
  • कोकर से लालपुर: लालपुर से कोकर जाने वाला मार्ग वन-वे रहेगा, कोकर से लालपुर आने वाले वाहन कांटाटोली होकर जाएंगे।

अलग-अलग जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था

  • सैनिक मार्केट और जीईएल चर्च कॉम्प्लेक्स: डोरंडा और सुजाता चौक से मेन रोड आने वाले निजी और दोपहिया वाहनों के लिए।
  • जिला स्कूल और बालकृष्ण स्कूल कैंपस: फिरायालाल से बकरी बाजार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए।
  • मिशन चौक: डंगराटोली से सर्जना चौक जाने वाले वाहनों के लिए.
  • रेलवे भर्ती बोर्ड से चुटिया थाना मोड़: स्टेशन रोड स्थित पंडाल जाने वालों के लिए।
  • साधु यादव मैदान: लालपुर से कोकर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए।
  • राम लखन यादव कॉलेज: खेलगांव से कोकर पंडाल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए।
  • हरमू मैदान: हरमू चौक के पास स्थित पंडाल के लिए।
  • बरियातू मैदान: बरियातू हाउसिंग के पास पंडाल के लिए।
  • योगदा सत्संग मठ और संत जॉन स्कूल (बहुबाजार): रांची रेलवे स्टेशन स्थित पंडालों के लिए।
  • कैंब्रियन स्कूल के आगे: सीएमपीडीआई के पास पंडाल के लिए।
  • शहीद मैदान: पुराना विधानसभा मैदान स्थित पंडाल के लिए।
  • न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड: कांके रोड से बकरी बाजार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए।
  • बड़ा तालाब नदी ग्राउंड: हरमू बाईपास रोड से बकरी बाजार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए।
  • दुर्गा मंदिर जायसवाल पेट्रोल पंप: पिस्का मोड़ से दुर्गा मंदिर चौक, रातू रोड आने वाले श्रद्धालुओं के लिए।
  • नागाबाबा खटाल पार्किंग और जाकिर हुसैन पार्क: बरियातू रोड से बकरी बाजार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए।
  • मुक्तिधाम से किशोरगंज सड़क किनारे: हरमू बाईपास से किशोरगंज तक आने वाले वाहनों के लिए।

पार्किंग की व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग जगहों पर पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। इसमें सैनिक मार्केट, जीईएल चर्च कॉम्प्लेक्स, जिला स्कूल, बालकृष्ण स्कूल, हरमू मैदान, बरियातू मैदान, शहीद मैदान, साधु यादव मैदान और न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड जैसी जगहें शामिल हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, खेलगांव और बरियातू रोड से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष पार्किंग बनाई गई है।

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि लोग इन नियमों का पालन करें ताकि दुर्गा पूजा का आनंद बिना किसी परेशानी के लिया जा सके।

Share.
Exit mobile version