Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»कीताडीह फायरिंग कांड: तीन आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला
Jharkhand

कीताडीह फायरिंग कांड: तीन आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला

जमशेदपुर के कीताडीह में पुरानी रंजिश में हुई फायरिंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
By Samsul HaqueAugust 11, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह में पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग कांड का पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश कर दिया। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता में बताया कि घटना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में बागबेड़ा गुदड़ी मार्केट निवासी समीर कुमार सिंह उर्फ पांडू (19), कीताडीह निवासी संजय वर्मा (21) और विवेक साह (19) शामिल हैं।

पुलिस ने इनके पास से एक काले रंग की स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया है। जांच में पता चला कि घायल रवि यादव का निहाल तिवारी से कुछ महीने पहले विवाद हुआ था। हालांकि बाद में समझौता हो गया था, लेकिन निहाल तिवारी ने मन में रंजिश रखी और हत्या की योजना बना ली।

5 अगस्त को निहाल तिवारी और समीर कुमार सिंह स्कूटी से ग्वालापट्टी नाला के पास पहुंचे, जहां रवि यादव से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर निहाल ने बैग से पिस्तौल और कट्टा निकालकर छह राउंड गोलियां चलाईं, जिससे रवि यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए चार राज्यों में छापेमारी की गई और कई अहम सबूत जुटाए गए। बरामद मोबाइल का इस्तेमाल वारदात की रेकी और समन्वय के लिए किया गया था। फिलहाल मुख्य आरोपी निहाल तिवारी समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भारत में उर्दू शिक्षा का महाकुंभ : 28,000 स्कूलों के साथ भविष्य की ओर कदम

May 11, 2026

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

RECENT ADDA.

मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो बेटे ने खोया आपा; ईंट से कूचकर प्रेमी की हत्या

May 11, 2026

शुभेंदु के पीए की हत्या: बक्सर से शूटर गिरफ्तार, UPI पेमेंट ने खोला राज

May 11, 2026

विजय का सिनेमा को बाय-बाय, अब तमिल फिल्मों में कौन लेगा ‘थलपति’ की जगह?

May 11, 2026

उत्तराखंड: 200 स्कूलों में प्रोफेशनल कोर्स बंद, 20 हजार छात्रों का भविष्य अधर में

May 11, 2026

समुद्र में मिला दुर्लभ आधा-आधा रंग का लॉब्स्टर; 5 करोड़ में एक होता है ऐसा जीव

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.