Ranchi : स्वर्णरेखा जीर्णोद्धार समिति की ओर से कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव 2025 को सफल बनाने के लिए एक आम बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में महोत्सव के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इनमें प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेले में बनारस के पाँच ब्राह्मणों द्वारा गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, नागपूरी कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और अन्य खेलकूद की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। समिति द्वारा श्रद्धालुओं के स्नान घर की पूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक में समिति के संरक्षक प्रशांत टोप्पो, दीपेश पाठक, सुनील साहू, विजय महतो, अध्यक्ष माखन पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि कुमार महतो, आयुष महतो, मिट्ठू साहू, चंदन प्रताप ठाकुर, उपाध्यक्ष शिवम सिंह, शैकी सिंह, आयुष कुमार, रोहित कुमार, महासचिव विक्रम साहू, निखिल साहू, तुषार सिंह, राहुल राम, महामंत्री शिवम वर्मा, अमित केशरी, अनूप मेहता, सचिव राहुल साहू सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।
समिति ने सभी आयोजनों और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु जिम्मेदारियों का बंटवारा किया। इस प्रकार, कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव 2025 इस वर्ष भव्य और यादगार आयोजन के रूप में मनाया जाएगा।



