Bollywood News: कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर और बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला का 27 जून की रात 42 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर से न केवल उनके फैंस बल्कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारे भी आहत हैं। गायक मीका सिंह समेत अन्य सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना दुख व्यक्त किया। उनके निधन की खबर सुनते ही फिल्म के साथ ही टीवी जगत की हस्तियों ने शोक व्यक्त किया।

गायक मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैं बहुत सदमे में हूं, दुखी हूं, और मेरा दिल भारी है। हमारी प्यारी दोस्त शेफाली हमें छोड़कर चली गई। अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। शेफाली, तुम्हारी शालीनता, मुस्कुराहट और जिंदादिली के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा। अभिनेता अली गोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अली ने लिखा, शेफाली जरीवाला के अचानक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। जीवन अप्रत्याशित है। तहसीन पूनावाला ने भी लिखा, मेरी दोस्त शेफाली के निधन की खबर सुनकर मैं शॉक्ड हूं। वह मेरे साथ बिग बॉस 13 में थीं।

विश्वास नहीं हो रहा कि सिद्धार्थ शुक्ला और अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। उनके चाहने वालों को प्यार और सांत्वना। ओम शांति। अभिनेता पारस छाबड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेफाली के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, किसी की जिंदगी कितनी लिखी है, कोई नहीं जानता, किसकी कितनी सांस है, कोई नहीं जानता। जानकारी के मुताबिक उनके पति पराग त्यागी शेफाली जरीवाला को बेलेव्यू सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल ले गए। जहां अस्पताल पहुंचते ही शेफाली को डेड ऑन अराइवल घोषित कर दिया गया। इसके बाद शेफाली जरीवाला के अंधेरी स्थित लोखंडवाला घर मुम्बई पुलिस पहुंची थी और फोरेंसिक टीम भी उस दौरान मौजूद थी।

इस खबर को भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर शेफाली जरीवाला की आई मौत की खबर, लोग बोले ये जांच क्यों हो रही है

Share.
Exit mobile version