Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»कैरव गांधी घर पहुंचे, बालकनी में दिखा परिवार, शहर में राहत
Jharkhand

कैरव गांधी घर पहुंचे, बालकनी में दिखा परिवार, शहर में राहत

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJanuary 27, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news: करीब 14 दिनों तक रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता रहे उद्यमी सह एशिया उपाध्यक्ष देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी की मंगलवार तड़के सुरक्षित बरामदगी के बाद शहर में राहत और सुकून का माहौल है। सुबह लगभग 10:30 बजे देवांग गांधी अपने पुत्र कैरव गांधी के साथ आवास की बालकनी में आए और हाथ जोड़कर शहरवासियों, मीडिया कर्मियों तथा पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया।

इस दौरान देवांग गांधी ने कहा कि बीते 13–14 दिन उनके पूरे परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक और कठिन रहे। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में जमशेदपुर के लोगों की प्रार्थनाएं, समर्थन और एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी। उन्होंने मीडिया और पुलिस प्रशासन का भी आभार जताया, जिन्होंने लगातार मामले पर नजर बनाए रखी।

वहीं कैरव गांधी ने भी संक्षिप्त रूप से हाथ जोड़कर सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद कहा, हालांकि उन्होंने अपनी आपबीती या वापसी से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं की और न ही किसी सवाल का जवाब दिया।

कैरव गांधी की सुरक्षित वापसी के बावजूद पूरा मामला अब भी रहस्य बना हुआ है। वह 13 दिनों तक कहां रहे, किन परिस्थितियों में थे और उनकी बरामदगी कैसे हुई—इन सभी सवालों पर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस प्रशासन की ओर से भी अब तक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है, जिससे तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

इसी बीच जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गांधी परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि कैरव गांधी की सुरक्षित वापसी राहत की बात है, लेकिन पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आना अभी बाकी है। सरयू राय ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कैरव गांधी की बरामदगी हजारीबाग इलाके से हुई है, हालांकि उन्होंने भी पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार करने की बात कही।

फिलहाल कैरव गांधी की घर वापसी से शहर में खुशी और राहत का माहौल है, वहीं लोग इस बहुचर्चित मामले की पूरी सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सरायकेला में लेवी गिरोह का भंडाफोड़, 7 अपराधी गिरफ्तार

April 12, 2026

चाईबासा में रिश्तों का कत्ल, फुफू की हत्या कर आरोपी गिरफ्तार

April 12, 2026

चाईबासा हादसे में पत्रकारों ने निभाई इंसानियत की मिसाल

April 12, 2026

RECENT ADDA.

सरायकेला में लेवी गिरोह का भंडाफोड़, 7 अपराधी गिरफ्तार

April 12, 2026

चाईबासा में रिश्तों का कत्ल, फुफू की हत्या कर आरोपी गिरफ्तार

April 12, 2026

चाईबासा हादसे में पत्रकारों ने निभाई इंसानियत की मिसाल

April 12, 2026

चाईबासा सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी वजह, चार घायल

April 12, 2026

बरही जनता दरबार में विधायक ने सुनी समस्याएं, तुरंत समाधान

April 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.