Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»मकोका केस : नरेश बाल्यान समेत सभी नौ आरोपितों की न्यायिक हिरासत 26 सितंबर तक बढ़ी
#Trending

मकोका केस : नरेश बाल्यान समेत सभी नौ आरोपितों की न्यायिक हिरासत 26 सितंबर तक बढ़ी

राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस ने दाखिल की पूरक चार्जशीट
Muzaffar HussainBy Muzaffar HussainSeptember 20, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

New Delhi : राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मकोका (MCOCA) मामले में आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बाल्यान से जुड़े सभी नौ आरोपितों की न्यायिक हिरासत 26 सितंबर तक बढ़ा दी। स्पेशल जज विशाल गोगने ने शनिवार को यह आदेश पारित किया।

सुनवाई के दौरान सभी आरोपितों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में एक और पूरक चार्जशीट दाखिल की जा रही है। कोर्ट ने इससे पहले 15 जुलाई को तीसरी पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। पुलिस के अनुसार, इस चार्जशीट में विकास गहलोत की पत्नी विनीता पर आरोप है कि उसने 17 अप्रैल को अपने पति के निर्देश पर हथियारों को एक रिश्तेदार के घर पहुंचवाया था। बाद में पुलिस ने ये हथियार वहां से बरामद किए।

गौरतलब है कि कोर्ट ने 27 मई को नरेश बाल्यान की दूसरी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने नरेश बाल्यान के अलावा साहिल ऊर्फ पोली, विजय ऊर्फ कालू और ज्योति प्रकाश ऊर्फ बाबा समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ मकोका की धारा 3 और 4 के तहत संज्ञान लिया है। इसी साल 24 फरवरी को रितिक पीटर के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर भी संज्ञान लिया गया था।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि नरेश बाल्यान को 4 दिसंबर 2024 को वसूली के मामले में जमानत मिलने के बाद मकोका के तहत गिरफ्तार किया गया था। वसूली के इस मामले में उन्हें 30 नवंबर 2024 की रात गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले बीजेपी ने नरेश बाल्यान का एक कथित ऑडियो क्लिप जारी किया था, जिसमें उनकी गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू से बातचीत होने का दावा किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, नरेश बाल्यान और कपिल सांगवान के बीच यह बातचीत 2023 की है। इसी सिलसिले में 2023 में एफआईआर दर्ज की गई थी। कपिल सांगवान दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला कुख्यात गैंगस्टर है, जो पिछले पांच वर्षों से ब्रिटेन में रह रहा है। उसे हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड, बल्लू पहलवान और बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का मास्टरमाइंड भी माना जाता है।

नरेश बाल्यान 2015 और 2019 में उत्तम नगर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। मकोका मामले में उनकी गिरफ्तारी के बाद से यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

लोहरदगा पुलिस का बड़ा एक्शन: अफीम की खेती नष्ट, बंदूक और नकदी बरामद

March 11, 2026

बोकारो में खूनी संघर्ष: रणक्षेत्र बना DAV स्कूल परिसर, कार फूंकी, गवाह गायब!

March 11, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध की आहट से जमशेदपुर में हाहाकार, ₹2000 में मिल रहा गैस सिलेंडर!

March 11, 2026

RECENT ADDA.

लोहरदगा पुलिस का बड़ा एक्शन: अफीम की खेती नष्ट, बंदूक और नकदी बरामद

March 11, 2026

लोहरदगा में प्लंबरों का बढ़ा मान, जल जीवन मिशन के नायकों को मिला सम्मान

March 11, 2026

बिरसानगर में कोहराम: आर्थिक तंगी से टूटा हौसला, 28 वर्षीय युवक ने दी जान

March 11, 2026

मानगो में पब्लिक का पावर: घर में घुस रहे चोर को दबोचा, CCTV से हुई पहचान!

March 11, 2026

बोकारो में खूनी संघर्ष: रणक्षेत्र बना DAV स्कूल परिसर, कार फूंकी, गवाह गायब!

March 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.