Public Adda: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 134 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, जिनके पास लॉ की डिग्री है और वे सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।

आवेदन प्रक्रिया 29 जून 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से एलएलबी (LLB) की डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष रखी गई है। हालांकि आरक्षित श्रेणियों जैसे SC, ST, OBC के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी:

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)

  2. मुख्य परीक्षा (Mains)

  3. साक्षात्कार (Interview)

आवेदन शुल्क इस प्रकार है:

  • सामान्य, ओबीसी व अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए: ₹600

  • SC/ST अभ्यर्थियों के लिए: ₹150

वेतनमान भी आकर्षक है, चुने गए उम्मीदवारों को ₹47,600 से ₹1,51,100 प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा, जो लेवल-8 पे स्केल में आता है।

आवेदन कैसे करें:

  1. jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं

  2. “New Registration” पर क्लिक करें

  3. लॉग इन कर फॉर्म भरें

  4. दस्तावेज अपलोड करें

  5. फीस जमा कर आवेदन का प्रिंट निकालें

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन कर लें और सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

Share.
Exit mobile version