Ranchi News: झारखंड में इस वर्ष मानसून ने राजधानी रांची पर खासा मेहरबानी दिखाई है, जबकि देवघर में बारिश ने निराश किया है। एक जून से सात जुलाई तक रांची में 263 मिमी के मुकाबले 670.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 155% अधिक है। वहीं देवघर में मात्र 162.9 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य औसत 254.6 मिमी है – यानी 36% कम

बारिश के इस असमान वितरण ने राज्य के मौसम तंत्र पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अन्य जिलों की बात करें तो गढ़वा में 19 मिमी, गोड्डा में 27 मिमी, पाकुड़ में 22 मिमी और साहेबगंज में 21 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडूंगी में 116.8 मिमी मापी गई, जो स्थानीय स्तर पर जलभराव और आवागमन में बाधा का कारण बनी।

मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा, हालांकि हल्के बादल छाए रहे। रांची में अधिकतम तापमान 26°C, जमशेदपुर में 28°C, डालटेनगंज में 29.4°C, बोकारो में 30.1°C, और चाईबासा में 29.4°C दर्ज किया गया।

विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य में मौसमी असंतुलन का असर खेती पर पड़ सकता है। खासतौर पर देवघर, साहेबगंज और पाकुड़ जैसे जिलों में धान की खेती पर संकट मंडरा सकता है।

Share.
Exit mobile version