अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : झारखंड मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, राज्य मंत्रिपरिषद् की अगली बैठक गुरूवार, 16 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक अपराह्न 03:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी।
बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित नीतिगत निर्णयों और प्रशासनिक प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। संभावना है कि आगामी सत्र, विकास परियोजनाओं, वित्तीय स्वीकृतियों और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। राज्य प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को बैठक के लिए आवश्यक प्रस्ताव एवं दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

