अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : झारखंड मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने सूचित किया है कि राज्य की मंत्रिपरिषद की बैठक बुधवार, 24 सितम्बर 2025 को अपराह्न 3 बजे से आयोजित की जाएगी। यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और योजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। राज्य की नीतिगत निर्णयों, प्रशासनिक सुधारों तथा जनहित से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस कैबिनेट बैठक से कई अहम फैसलों की उम्मीद की जा रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

