Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»झारखंड के बीएलओ और वालेंटियर IIIDEM दिल्ली में लेंगे दो दिवसीय प्रशिक्षण
#Trending

झारखंड के बीएलओ और वालेंटियर IIIDEM दिल्ली में लेंगे दो दिवसीय प्रशिक्षण

चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में झारखंड की 402 सदस्यीय टीम होगी शामिल
By Muzaffar HussainMay 15, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड के निर्वाचन कार्यों को और अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य के बीएलओ, वालेंटियर और बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) के सदस्यों को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कार्यशाला 19 और 20 मई को आयोजित की जा रही है, जिसमें झारखंड से कुल 402 सदस्य भाग लेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने जानकारी दी कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के चुनावी कार्यों से जुड़े विभिन्न स्टेकहोल्डर्स की क्षमता वृद्धि करना है। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों के आवागमन, आवासन एवं भोजन की पूरी व्यवस्था की गई है। साथ ही, उनके साथ लाइजनिंग ऑफिसर भी जाएंगे जो समन्वय का कार्य देखेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि कार्यशाला के पहले दिन, 19 मई को योग सत्र, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ संवाद, रोल प्ले, राष्ट्रीय प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण और स्टेकहोल्डर्स का अनुभव साझा करने जैसे कार्यक्रम होंगे। दूसरे दिन यानी 20 मई को प्रतिभागियों को दिल्ली के प्रमुख संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा, जिसके लिए कुल 9 बसों की व्यवस्था की गई है।

कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों को IIIDEM की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, झारखंड के निर्वाचन से जुड़े स्टेकहोल्डर्स द्वारा किए गए कार्यों को भी कार्यशाला में अनुभव साझा (Experience Sharing) के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इसका डॉक्यूमेंटेशन किया जाएगा, ताकि अन्य राज्यों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में इसका उपयोग किया जा सके।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हाल ही में झारखंड भ्रमण के दौरान यहां के बीएलओ और वालेंटियर के कार्यों की सराहना की थी। इस पहल को एक आदर्श उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करने के लिए ही IIIDEM कार्यशाला में इन्हें शामिल किया जा रहा है। बैठक में पलामू के उपायुक्त शशि रंजन, धनबाद की उपायुक्त माधवी मिश्रा, सभी उप निर्वाचन पदाधिकारी और कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागी भी शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.