Ranchi News: झारखंड में जाम छलकाने के शौकीनों और नाइटलाइफ को बढ़ावा देने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। राज्य का आबकारी विभाग बार संचालन समय को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत, नए वित्तीय वर्ष से बार को सुबह चार बजे तक खुला रखने की अनुमति दी जा सकती है। अभी तक बार संचालन के लिए रात 12 बजे तक का ही लाइसेंस दिया जाता है।

सख्त नियमों के साथ मिलेगा अलग लाइसेंस

हालांकि, यह नई व्यवस्था कुछ निर्धारित शर्तों के साथ लागू होगी। सुबह चार बजे तक शराब परोसने की अनुमति के लिए बार संचालकों को आबकारी विभाग से अलग लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। आबकारी विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे प्रस्ताव में नियमों के सख्त अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया है। नियमों की अनदेखी करने वाले बार संचालकों पर भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान होगा, वहीं गंभीर उल्लंघन की स्थिति में बार का लाइसेंस रद्द भी किया जा सकता है। इस पहल को राजस्व बढ़ाने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।

इस खबर को भी पढ़ें : रांची में 6 जुलाई को ड्राई डे, शराब पर सख्त पाबंदी! जानिए पूरा आदेश

Share.
Exit mobile version