Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»ओवैसी के नेतृत्व में झारखंड AIMIM संगठित, नई टीम को मिली जिम्मेदारी
#Trending

ओवैसी के नेतृत्व में झारखंड AIMIM संगठित, नई टीम को मिली जिम्मेदारी

AIMIM की राज्य स्तरीय बैठक संपन्न, झारखंड में नई कमेटी और जिला अध्यक्षों का ऐलान, दलित-आदिवासी-अल्पसंख्यकों को न्याय नहीं मिला तो सड़कों पर उतरेगी AIMIM
By Muzaffar HussainSeptember 7, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची स्थित प्रेस क्लब में रविवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की राज्य स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य झारखंड में सदस्यता अभियान को तेज करना और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाना था। इस मौके पर प्रदेश कमेटी, जिला अध्यक्षों और कार्यकारिणी सदस्यों की आधिकारिक घोषणा की गई।

न्याय की मांग को लेकर सरकार को चेतावनी

प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार को आम आदमी, दलित-आदिवासी और अल्पसंख्यकों के साथ न्याय करना होगा। यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो AIMIM राज्यव्यापी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि AIMIM का मूल लक्ष्य हाशिये पर खड़े समाज को उनकी ताकत और हक दिलाना है।

राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन

इस बैठक में AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा हुई। झारखंड प्रभारी माजिद हुसैन के निर्देशन और प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई प्रदेश कमेटी की घोषणा

बैठक में संगठन की नई टीम का ऐलान किया गया, जिसमें कई नए और पुराने नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई। इसमें इंतखाब आलम को प्रदेश महासचिव एवं दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी, डॉ. मोहम्मद नसीम अंसारी को प्रदेश महासचिव एवं संथाल परगना प्रभारी, राशिद हुसैन उर्फ बाबर खान को प्रदेश महासचिव, अफजल सिद्दीकी को प्रदेश महासचिव एवं उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी बनाया गया।

इसके अलावा महताब आलम को प्रदेश महासचिव (संगठन), कैस अहमद अंसारी को प्रदेश सचिव (संगठन), मोहम्मद इब्राहीम जावेद को प्रदेश सदस्यता प्रभारी सह संयुक्त प्रभारी उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हाजी मोहम्मद तनवीर आलम को प्रदेश सचिव, काजी अब्दुल मुकीत को प्रदेश सचिव, सालिक जावेद को प्रदेश सचिव सह कोल्हान प्रभारी, मोहम्मद अर्श, शोएब कलाम, बजरंग लोहरा को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

इसके साथ ही मोहम्मद शमीम को प्रदेश संयुक्त सचिव, अब्दुल लतीफ अंसारी को प्रदेश संयुक्त सचिव, मौलाना मोकर्रम मदनी को प्रदेश संयोजक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, सीमा परवीन को महिला विंग की प्रदेश संयोजिका नियुक्त किया गया।

जिला अध्यक्षों की घोषणा

बैठक में संगठनात्मक मजबूती के तहत रांची जिला महानगर अध्यक्ष के रूप में राशिद जमाल और रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष के रूप में अरशद अयूब को नियुक्त किया गया।

“मजलिस की तहरीक को मजबूत करेंगे” – महताब आलम

नव नियुक्त प्रदेश महासचिव (संगठन) महताब आलम ने अपने संबोधन में कहा कि AIMIM झारखंड संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ मजलिस की तहरीक को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि जन सेवा, सामाजिक न्याय और राजनीतिक जागरूकता का विस्तार करना भी है।

संगठन को नया बल

बैठक में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि AIMIM का झारखंड में भविष्य मजबूत होगा और नई टीम के आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ओवैसी के नेतृत्व में पार्टी हर जिले और गांव तक पहुंचेगी और गरीबों, वंचितों तथा अल्पसंख्यकों की आवाज को उठाएगी।

बैठक में संगठन की आगामी रणनीति पर भी चर्चा की गई और तय किया गया कि AIMIM सदस्यता अभियान को व्यापक रूप से चलाएगी। साथ ही आने वाले चुनावों में संगठन अपनी भूमिका को और मजबूत करेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

RECENT ADDA.

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

बोकारो DC कार्यालय पर BJP का प्रदर्शन, पानी-बिजली पर बड़ा वार हंगामा

May 11, 2026

हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से भक्तिमय हुआ बोकारो, गूंजे जयकारे

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.