Jamshedpur: शहर में अपराध की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने और रात्रि गश्ती की वास्तविक स्थिति जांचने के उद्देश्य से जिले के SSP पीयूश पांडेय देर रात खुद सड़कों पर उतरे। इस अचानक निरीक्षण में पुलिसकर्मियों की लापरवाही खुलकर सामने आ गई, जिसके चलते सात जवानों पर कड़ी चाबुक चली।
मरीन ड्राइव पर तैनात पीसीआर-11 के एएसआई रौशन गुड़िया, हवलदार नदलाल मुंडा और चालक हरेंद्र कुमार वाहन खड़ा कर सोते पाए गए। इसी तरह स्टेशन चौक पर पीसीआर-9 में ड्यूटी कर रहे एएसआई संजय इंदुवार भी झपकी में थे। जुगसलाई थाने की गश्ती गाड़ी में दरोगा तिर्की और हवलदार कृष्णा रजक की हालत भी ऐसी ही मिली।
इस खबर को भी पढ़ें : सोमा मुंडा ह’त्याकांड में बड़ा एक्शन, खूंटी सदर थाना प्रभारी निलंबित
SSP ने इस गंभीर लापरवाही को बर्दाश्त न करते हुए सभी सात पुलिसकर्मियों को फौरन निलंबित कर दिया और उन्हें लाइन अटैच कर लिया। होमगार्ड चालक हरेंद्र कुमार को विभाग से ही बंद कर दिया गया है। इस सख्त कदम से पुलिस अमले में खलबली मच गई है।गौरतलब है कि हालिया दिनों में शहर में रात के अपराध चरम पर हैं। टेल्को थाना क्षेत्र में दो हत्याएं हो चुकी हैं, तो विभिन्न इलाकों में दुकानों व घरों में चोरियां भी तेज हो गई हैं। SSP की यह कार्रवाई गश्ती व्यवस्था में सुधार लाने का संकेत देती है।



