Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»सदर अस्पताल में DC का छापा, व्यवस्था देख भड़के DC, कहा- ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं’
Jharkhand

सदर अस्पताल में DC का छापा, व्यवस्था देख भड़के DC, कहा- ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

एडिटरBy एडिटरMay 5, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur: जिले के उपायुक्त राजीव रंजन ने मंगलवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। बिना पूर्व सूचना पहुंचे डीसी के दौरे से अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ओपीडी, एक्स-रे यूनिट, एनआईसीयू, पीआईसीयू और ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। उन्होंने मरीजों के लिए बनाए गए वेटिंग एरिया, वाशरूम, किचन और डॉक्टरों के कक्ष का भी निरीक्षण किया। डीसी ने स्पष्ट कहा कि मरीजों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण इलाज देना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इमरजेंसी वार्ड में अत्यधिक भीड़ और पंजीकरण में हो रही देरी को देखते हुए उपायुक्त ने तुरंत अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन काउंटर खोलने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओं में देरी सीधे मरीजों की जान से जुड़ा मामला है, इसलिए व्यवस्था दुरुस्त रखना अनिवार्य है।

इसके अलावा डीसी ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल की सेवाओं पर फीडबैक लिया। ब्लड बैंक का निरीक्षण कर रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, वहीं कैंटीन की साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता पर भी सख्ती दिखाई।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने व्यवस्थाओं को आंशिक रूप से संतोषजनक बताया, लेकिन कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश देते हुए “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चंदनकियारी में हंगामा, ONGC कर्मचारी की मौत पर रुका प्लांट काम

May 5, 2026

सरयू राय का अल्टीमेटम, ’31 मई तक घर नहीं मिला तो 1 जून से बैठूंगा अनशन पर’

May 5, 2026

बोकारो में AAP की बड़ी बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

May 5, 2026

RECENT ADDA.

चंदनकियारी में हंगामा, ONGC कर्मचारी की मौत पर रुका प्लांट काम

May 5, 2026

सरयू राय का अल्टीमेटम, ’31 मई तक घर नहीं मिला तो 1 जून से बैठूंगा अनशन पर’

May 5, 2026

बोकारो में AAP की बड़ी बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

May 5, 2026

चक्रधरपुर में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: नदी किनारे धधक रही 6 भट्ठियां ध्वस्त, माफिया फरार!

May 5, 2026

टाटानगर स्टेशन पर जेबकतरों का ‘गेम ओवर’; वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों के पीछे!

May 5, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.