Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»Jamshedpur: आरटीआई कार्यकर्ता संघ ने पोटका बीडीओ पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
Jharkhand

Jamshedpur: आरटीआई कार्यकर्ता संघ ने पोटका बीडीओ पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Vikash SrivastavaBy Vikash SrivastavaJune 22, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

– 2250 पन्ने की फोटोकॉपी के लिए वसूले 4500 रुपये, 40 पन्ने की दी सूचना

– सवाल करने पर टाल मटोल रवैया अपना रहे अधिकारी, आरटीआई कार्यकर्ता पर बाहरी लोग शिकायत न करने की बना रहे दबाव

Jamshedpur. आरटीआई कार्यकर्ता संघ ने रविवार को जादूगोड़ा में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर पोटका बीडीओ पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. दरअसल मामला आरटीआई मांगने पर कार्यकर्ता को परेशान करने, धमकी देने, सूचना देने के नाम पर शुल्क की अवैध मांग करने से जुड़ा है.

आरटीआई कार्यकर्ता संघ के अध्यक्ष दिल बहादुर ने बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता सुनील मुर्मू ने सूचना अधिकार अधिनियम के तहत पोटका प्रखंड कार्यालय से प्रखंड के कुलडीहा पंचायत में किए गए विकास कार्य से संबंधित सूचना मांग था. इसके आलोक में बीडीओ सह जन सूचना पदाधिकारी द्वारा पत्र जारी करते हुए लिखा गया कि सूचना 2250 पन्ने की है, प्रति पन्ने दो रुपये के हिसाब से 4500 रुपये देना होगा. सुनील मुर्मू द्वारा सूचना प्राप्त करने हेतु ब्लॉक् के सरकारी खजाने में 4500 रुपये जमा करते हुए उसकी प्रति जमा कर दी गई. लेकिन जहां 2250 पन्ने की सूचना देने के नाम पर 4500 रुपय वसूल किया गया, जबकि जवाब महज 40 पन्ने में दिया गया.

अध्यक्ष दिल बहादुर ने बताया कि ये सरासर धोखाधड़ी है, बीडीओ द्वारा ऐसी गलती स्वीकार करने योग्य नहीं है. प्रशासनिक और जवाबदेह पद पर आसीन अधिकारी एक आरटीआई कार्यकर्ता को इस तरह से परेशान करें ये उचित नहीं है. प्रेस को संबंधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बात करती है और उनके पदाधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त होकर इसे बढ़ावा दे रहे हैं.

दिल बहादुर ने कहा कि सरकारी अधिकारी आरटीआई कार्यकर्ताओ को तरह तरह से परेशान करते हैं ताकि कोई सूचना मांगे ही न, वहीं अप्रत्यक्ष रूप से लाभ लेने वाले व्यक्तियों से धमकी दिलवाने का काम भी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर आरटीआई कार्यकर्ता को परेशान किया जाएगा या धमकी दी जाएगी, तो संघ मुखर होकर विरोध करेगा. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर आरटीआई कार्यकर्ता गलत है, तो संघ उनका भी साथ नहीं देगा. दिल बहादुर ने इस मामले में इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं होती है तो संघ न्यायालय की शरण में जाएगा.

प्रेस वार्ता में झारखंड मानवाधिकार संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार किनू, आरटीआई कार्यकर्ता संघ के उपाध्यक्ष सदन ठाकुर, कार्यकर्ता सुनील मुर्मू मौजूद थे.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

उंगलियों के सहारे बड़े-बड़े जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना मानसिक संतुलन और एकाग्रता की पहचान है: शिव शंकर सिंह

April 19, 2026

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: पलामू में बुझ गए तीन घरों के चिराग, पसरा मातम

April 17, 2026

एक ही दिन में 7.64 लाख का जुर्माना, वाहन मालिकों में हड़कंप

April 16, 2026

RECENT ADDA.

उंगलियों के सहारे बड़े-बड़े जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना मानसिक संतुलन और एकाग्रता की पहचान है: शिव शंकर सिंह

April 19, 2026

भागलपुर के दो सगे भाइयों ने रचा इतिहास: एक साथ SSC परीक्षा में पाई सफलता

April 19, 2026

सम्राट चौधरी का विपक्ष पर बड़ा हमला: महिला आरक्षण पर नारी शक्ति के साथ हुआ धोखा

April 19, 2026

निर्मली में डिजिटल जालसाजी का भंडाफोड़: फोटो स्टूडियो पर छापेमारी, एक गिरफ्तार

April 19, 2026

किशनगंज SDPO ऑफिस में संदिग्धों की एंट्री, थार समेत तीन हिरासत में

April 19, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.