Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»ओलीडीह ओपी प्रभारी निलंबित, मोहम्मद शारिक अली को सौंपी गई कमान
Jharkhand

ओलीडीह ओपी प्रभारी निलंबित, मोहम्मद शारिक अली को सौंपी गई कमान

एडिटरBy एडिटरDecember 13, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: अवैध मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में गंभीर लापरवाही और अनियमितता सामने आने के बाद जमशेदपुर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। शनिवार को एसएसपी पीयूष पांडेय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओलीडीह ओपी प्रभारी पु०अ०नि० दीपक कुमार ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उनकी जगह मोहम्मद शारिक अली को नया ओलीडीह ओपी प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह सख्त कदम पुलिस अधीक्षक, नगर कुमार शिवाशीष द्वारा कराई गई विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर उठाया गया है।

पुलिस विभाग को विभिन्न माध्यमों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ओपी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त कुछ युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ने के बावजूद बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ओपी से छोड़ दिया गया। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने अविलंब मामले की जांच पुलिस अधीक्षक, नगर को सौंप दी थी।

वरिष्ठ अधिकारियों को किया गुमराह, संदिग्धों को दिया अनुचित लाभ

जांच प्रतिवेदन में जो तथ्य सामने आए, वे बेहद चौंकाने वाले थे। जांच में खुलासा हुआ कि 10 दिसंबर 2025 की रात लगभग आठ बजे अवैध गांजा खरीद-बिक्री के आरोप में, गांजे की कई पुड़िया के साथ चार युवकों को थाना लाया गया था। इन चार युवकों में से अमन सिंह और संतोष ठाकुर को बिना प्राथमिकी दर्ज किए, बिना किसी कानूनी प्रक्रिया का पालन किए और सबसे महत्वपूर्ण, बिना वरीय पदाधिकारी को सूचना दिए ओपी से छोड़ दिया गया। इसके अगले दिन 11 दिसंबर 2025 को साधु मुंडा नामक एक अन्य संदेही को भी इसी तरह बिना मामला दर्ज किए छोड़ दिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि जब मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान ओपी प्रभारी से मादक पदार्थों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी मांगी गई, तो उन्होंने वास्तविक तथ्यों को छिपाते हुए बताया कि केवल दो युवकों को ही पकड़ा गया था। वरीय अधिकारियों द्वारा त्वरित रूप से प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिए जाने के बावजूद, जांच के समय तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी।

कड़ी चेतावनी: मिलीभगत बर्दाश्त नहीं

पुलिस अधीक्षक, नगर द्वारा समर्पित जांच रिपोर्ट से यह स्पष्ट हुआ कि ओपी प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर ने जानबूझकर प्राथमिकी दर्ज नहीं की, वरीय अधिकारियों को गुमराह किया, उनके निर्देशों का उल्लंघन किया, और एक संवेदनशील मादक पदार्थ मामले में संदेहियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का प्रयास किया।

इन गंभीर आरोपों के आधार पर दीपक कुमार ठाकुर की सत्यनिष्ठा और आचरण को संदिग्ध मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, जमशेदपुर रहेगा। इधर, विभागीय आदेश के तहत मोहम्मद शारिक अली को ओलीडीह ओपी का नया प्रभारी बनाया गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में लापरवाही या मिलीभगत को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ

May 1, 2026

जनगणना 2027 का शंखनाद, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने फॉर्म भरकर किया ‘स्व-गणना’ का आगाज

May 1, 2026

NEET-MDS और UG परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, फर्जीवाड़ा करने वालों पर रहेगी पैनी नजर

May 1, 2026

RECENT ADDA.

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ

May 1, 2026

जनगणना 2027 का शंखनाद, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने फॉर्म भरकर किया ‘स्व-गणना’ का आगाज

May 1, 2026

NEET-MDS और UG परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, फर्जीवाड़ा करने वालों पर रहेगी पैनी नजर

May 1, 2026

झारखंड का कड़वा सच: अपार संपदा के बाद भी ‘पलायन’ को मजबूर हैं मजदूर

May 1, 2026

NH-19 पर 12 किलोमीटर लंबा ‘महाजाम’: 14 घंटे से फंसे लोग, सड़कों पर कटी रात

May 1, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.