अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
West Singhbhum : जमशेदपुर से चक्रधरपुर जा रही एक यात्री बस शुक्रवार को खरसावां-कुचाई मार्ग पर पलट गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया। आशीष बस के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।
घटना कुचाई के पास हुई, जब बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुचाई में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल एक यात्री को बेहतर इलाज के लिए सरायकेला के सदर अस्पताल रेफर किया गया, जबकि बाकी 19 यात्रियों का उपचार कुचाई स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
हादसे की जानकारी मिलते ही खरसावां के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और सिविल सर्जन से मुलाकात कर घायलों को तत्काल और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
स्थानीय प्रशासन ने बस दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बस चालक का वाहन से नियंत्रण खोना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर यातायात बहाल कर दिया और घायलों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

