अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News : जमीयतुल कुरैश चौरासी पंचायत झारखंड 2025 का चुनाव शनिवार, 9 अगस्त 2025 को आयोजित होगा। चुनाव प्रक्रिया सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक कांटा टोली स्थित YMCA सभागार में संपन्न होगी। इसमें सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर नए पदाधिकारियों का चयन करेंगे।
चुनाव खत्म होने के बाद उसी दिन मतगणना की जाएगी और शाम 6 बजे तक परिणाम घोषित किए जाएंगे। नवनिर्वाचित पांच पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह भी उसी दिन आयोजित किया जाएगा, जिसके साथ सम्मान समारोह भी होगा।
पंचायत के इस चुनाव को लेकर क्षेत्र में उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। सदस्यों और समर्थकों में अपने उम्मीदवारों को जिताने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। YMCA सभागार में सुरक्षा और चुनाव व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके। जमीयतुल कुरैश चौरासी पंचायत के इस चुनाव से नए नेतृत्व के साथ संगठन के भविष्य की दिशा तय होगी, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

