अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
रांची। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार 26 अप्रैल 2025 को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में अबुआ साथी जन शिकायत व्हाट्सएप न.- 9430328080 पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित गति से निष्पादन के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परियोजना निदेशक PDITDA संजय कुमार भगत ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सम्बंधित पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा अबुआ साथी जन शिकायत न. पर प्राप्त जन शिकायतों का निष्पादन करना सभी सम्बंधित पदाधिकारियों की पहली प्राथमिकता है, ताकि आम जनता की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो सके। बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सह नोडल पदाधिकारी शिकायत कोषांग रविशंकर मिश्रा एवं जिला विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में दिए गए आवश्यक निर्देश
- अबुआ साथी जन शिकायत व्हाट्सएप न.- 9430328080 पर प्राप्त सभी शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर।
- जिन कार्यालयों में अधिक शिकायतें लंबित हैं, उन्हें एक सप्ताह के अंदर शिकायतों को निष्पादित करना।
अबुआ साथी जन शिकायत व्हाट्सएप न.- 9430328080 की स्थिति
- प्राप्त शिकायत-3414
- निष्पादन-1246
- लंबित शिकायत-2168

