Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»झारखंड सरकार की पहल: अफ्रीका से लौटे श्रमिकों को आर्थिक मदद
#Trending

झारखंड सरकार की पहल: अफ्रीका से लौटे श्रमिकों को आर्थिक मदद

By Samsul HaqueJuly 24, 20243 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : सीएम हेमन्त सोरेन के निर्देश एवं श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग की त्वरित पहल पर दक्षिण अफ्रीका के कैमरून से झारखंड के 27 श्रमिकों की बुधवार को सबेरे सुरक्षित अपने घर वापसी हो गई। वे कैमरून के याउंडे में विनायक कंस्ट्रक्शन, फेस जेंडरमेरी, अप्रेस ऑडिटोरियम और जीन पॉल टू मबांकलो कंपनी में कार्यरत थे।

मजूदर वहां फंसे हुए थे। उन्‍हें चार महीने से वेतन नहीं मिला था। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर वापसी की गुहार लगाई थी। इसकी शिकायत मिलते ही श्रम विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एल.एंडटी. कम्पनी एवं भारतीय उच्चायोग से बात की। उसी दिन सभी संबंधित प्रवासी मजदूरों को राशि भुगतान उनके खाते में कर किया गया। लौटने वालों में 18 बोकारो, चार गिरिडीह और पांच हजारीबाग जिले के श्रमिक शामिल हैं।

सभी श्रमिकों का पारसनाथ स्टेशन पर श्रम सचिव, श्रमायुक्त की उपस्थिति में जिला प्रशासन द्वारा माला पहनकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद प्रवासी श्रमिकों के सकुशल वापसी के उपलक्ष्य में वेद वाटिका होटल, डुमरी में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता, स्कूली शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम, महिला बाल विकास मंत्री बेबी देवी गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन शामिल हुए। इस अवसर पर सभी श्रमिकों के बीच 25-25 हजार रुपए के चेक का वितरण किया गया। शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

मौके पर सीएम से मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन श्रमिकों से बातचीत कराई गई। उन्होंने सभी श्रमिकों का हौसला अफजाई की। कहा कि राज्य सरकार आपकी सेवा और सुविधा में सदैव तत्पर है। सरकार का प्रयास यही है कि श्रमिकों को राज्य में ही रोजगार के अवसर प्रदान किए जाय, जिससे कि श्रमिकों को कहीं पलायन नहीं करना पड़ें।

श्रम सचिव मुकेश कुमार ने जानकारी दी कि वैसे प्रवासी श्रमिक जो इस तरह के धोखाधड़ी में फंस जाते हैं, इसके लिए विभाग द्वारा श्रमायुक्त की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गयी है जो इस मामले को देख रही है। इसमें जो भी ठेकेदार दोषी पाये जायेंगे उन पर विभाग द्वारा कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। श्रम सचिव ने प्रवासी मजदूरों से अपील की कि से बाहर जाने के पूर्व श्रम विभाग में पंजीकरण अवश्य करायॆं।

इस खबर को भी पढ़ें : NIA की छापेमारी: झारखंड में नक्सली टेरर फंडिंग नेटवर्क से जुड़े लोग निशाने पर

इस खबर को भी पढ़ें : बीजेपी का सवाल: नीट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद क्या राहुल गांधी माफी मांगेंगे?

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

न्याय परिसर में नारी शक्ति का ‘पलाश’ अवतार : वकील-मुवक्किल चखेंगे मड़ुआ रोटी का स्वाद

May 9, 2026

‘स्वगणना’ से तय होगा विकास का भविष्य, 10 मई को चलेगा विशेष अभियान

May 9, 2026

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

न्याय परिसर में नारी शक्ति का ‘पलाश’ अवतार : वकील-मुवक्किल चखेंगे मड़ुआ रोटी का स्वाद

May 9, 2026

‘स्वगणना’ से तय होगा विकास का भविष्य, 10 मई को चलेगा विशेष अभियान

May 9, 2026

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026

बंगाल में सुवेंदु युग शुरू: मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दिलीप घोष समेत 5 ने ली शपथ

May 9, 2026

लग्जरी गाड़ियाँ, दो मंजिला मकान और करोड़ों की ठगी : पुलिस के रडार पर ‘काकू’

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.