New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपनी पाइपलाइन डिवीजन में अपरेंटिसशिप का सुनहरा मौका दिया है। विभाग ने योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। खास बात यह है कि ट्रेनिंग की अवधि के दौरान चयनित उम्मीदवारों को नियमानुसार मासिक स्टाइपेंड (पैसे) भी प्रदान किया जाएगा।

विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता : आईओसीएल ने अलग-अलग ट्रेड के हिसाब से योग्यता तय की है:

  • टेक्नीशियन अपरेंटिस: इसके लिए उम्मीदवार के पास मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 3 साल का नियमित डिप्लोमा होना चाहिए। आईटीआई के बाद लेटरल एंट्री के जरिए डिप्लोमा करने वाले छात्र भी आवेदन के पात्र हैं।

  • ट्रेड अपरेंटिस: इस पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फुल टाइम बैचलर डिग्री (ग्रेजुएशन) होना अनिवार्य है।

  • डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO): वे उम्मीदवार जो 12वीं पास हैं लेकिन अभी ग्रेजुएट नहीं हुए हैं, वे इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।

कैसे और कब तक करें आवेदन? : इच्छुक अभ्यर्थियों को इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मोड में फॉर्म भरना होगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसके लिए 10 फरवरी 2026 तक का समय दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें ताकि योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी कोई चूक न हो।

इस खबर को भी पढ़ें : सरकारी नौकरी का मौका: DRDO-ISSA में 21 अपरेंटिस पद: फरवरी अंत तक आवेदन करें

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और अपडेट के लिए अभ्यर्थी लगातार आईओसीएल की वेबसाइट चेक करते रहें।

Share.
Exit mobile version