Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Sports»साउथ अफ्रीका सस्ते में ऑलआउट, भारत को जीत के लिए सिर्फ 124 रन का टारगेट
Sports

साउथ अफ्रीका सस्ते में ऑलआउट, भारत को जीत के लिए सिर्फ 124 रन का टारगेट

Faizal HaqueBy Faizal HaqueNovember 16, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Sports News: साउथ अफ्रीकी टीम ईडन गार्डन्स में जारी पहले टेस्ट की दूसरी पारी में महज 153 रन पर सिमट गई। इसी के साथ भारत को जीत के लिए सिर्फ 124 रन का टारगेट मिला है। मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में सिर्फ 159 रन पर सिमट गई। इस पारी में एडेन मार्करम ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं।

इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 189 रन ही बना सकी। मेजबान देश ने 30 रन की बढ़त हासिल की। केएल राहुल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 29 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने 4, जबकि मार्को जेनसन ने 3 विकेट अपने नाम किए। साउथ अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में दबाव में नजर आई। टीम ने 18 के स्कोर पर रयान रिकेल्टन (11) का विकेट गंवा दिया था। यहां से विकेटों का पतझड़ लग गया। टीम ने महज 91 रन तक अपने 7 विकेट गंवा दिए। यहां से कॉर्बिन बॉश ने टेंबा बावुमा के साथ आठवें विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के पार पहुंचाया।

साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान बावुमा ने 136 गेंदों में 4 चौकों की मदद से नाबाद 55 रन बनाए, जबकि बॉश ने 37 गेंदों में 25 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से इस पारी में रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को 2-2 विकेट हाथ लगे। इनके अलावा, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल दूसरी पारी में नहीं उतरेंगे। पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में चोट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। तीसरे दिन की शुरुआत से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्पष्ट कर दिया था कि गिल इस मैच का शेष हिस्सा नहीं खेलेंगे। भारत के पास दो मुकाबलों की सीरीज में बढ़त हासिल करने का शानदार मौका है। सीरीज का दूसरा मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

धोनी IPL के 18 साल में सिर्फ 5 मैच मिस! इंजरी रिकॉर्ड हिला दिया

March 28, 2026

खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स: चाईबासा के लालू कालुंडिया छत्तीसगढ़ रवाना

March 28, 2026

IPL के चक्कर में PSL को दिया धोखा, अब खिलाड़ियों पर गिरेगी पीसीबी की गाज

March 23, 2026

RECENT ADDA.

सोशल मीडिया सुरक्षा: अपने डेटा को कैसे सुरक्षित रखें?

March 31, 2026

भारत से राहत लेकर लौट रहे ईरानी विमान पर अमेरिकी हमला, ईरान ने कहा- ये वॉर क्राइम

March 31, 2026

भारत की ‘काले जादू की राजधानी’ में नेताओं का डेरा, जीत के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा!

March 31, 2026

यहां ना सड़कें हैं ना कारें, सिर्फ बत्तखों की आवाज, नाव पर ऑफिस: नॉर्थ वेनिस की कूल लाइफ!

March 31, 2026

अमेरिका-ईरान जमीनी युद्ध: इजरायल का कोई समर्थन नहीं, क्यों लग रहा डर?

March 31, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.