Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Sports»धोनी IPL के 18 साल में सिर्फ 5 मैच मिस! इंजरी रिकॉर्ड हिला दिया
Sports

धोनी IPL के 18 साल में सिर्फ 5 मैच मिस! इंजरी रिकॉर्ड हिला दिया

By Samsul HaqueMarch 28, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

New Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 शनिवार से शुरू हो रही है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी। लेकिन इस मैच से पहले ही सीएसके को बड़ा झटका लग चुका है। दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी सीजन के पहले दो सप्ताह तक टीम के लिए उपलब्ध नहीं रह पाएंगे।

एमएस धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शुरुआती 2 सप्ताह सीएसके के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इसकी आधिकारिक पुष्टि टीम प्रबंधन ने कर दी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा, “महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इसके चलते, उनके IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्तों तक न खेल पाने की आशंका है। जल्द ठीक हो जाओ, थाला।”

धोनी का इंजरी-फ्री करियर

एमएस धोनी के करियर (अंतरराष्ट्रीय या IPL) पर इंजरी का प्रभाव न्यूनतम रहा है। IPL के पिछले 18 सीजन में महज 5 ही ऐसे मैच हुए हैं जिसमें धोनी इंजरी की वजह से नहीं खेल पाए। IPL 2010 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ दिल्ली, किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चेन्नई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु में हुए मैच में इंजरी के कारण धोनी मैदान पर नहीं उतरे। बता दें कि दिल्ली डेयरडेविल्स अब दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब पंजाब किंग्स के नाम से जानी जाती है। इसके अलावा, IPL 2019 में धोनी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मैचों का हिस्सा नहीं थे।

Read more: धोनी की मर्सिडीज का कटा ओवरस्पीडिंग चालान, जानें कितना लगा जुर्माना?

IPL 2026 ऐसा पहला सीजन है जब धोनी सीएसके के लिए दो सप्ताह की लंबी अवधि के लिए चोट की वजह से उपलब्ध नहीं रहेंगे। 44 साल के धोनी IPL इतिहास के न सिर्फ सबसे सफल कप्तान हैं बल्कि सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज भी। धोनी ने 278 मैचों में 24 अर्धशतक ठोकते हुए 5,439 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके नाम 158 कैच और 47 स्टंपिंग दर्ज हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 5 बार IPL खिताब अपने नाम किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नेमार जूनियर ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास; ब्राजील में एक युग का अंत

July 6, 2026

IND vs ENG 1st T20: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, वैभव को मौका नहीं

July 1, 2026

Women’s T20 World Cup: वेस्टइंडीज 125 रन पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया को फाइनल के लिए 126 रन का लक्ष्य

June 30, 2026

RECENT ADDA.

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से गिरोह के लिए रंगदारी, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस की टेक्निकल सेल द्वारा किए गए अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान फिलहाल दुबई में छिपा हुआ है और वहीं से अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर अपने गुर्गों के संपर्क में रहता है तथा रंगदारी व आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के निर्देश देता है। गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के आर्थिक नेटवर्क और स्थानीय सहयोगियों की भी जांच की जा रही है। चतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संगठित अपराध, रंगदारी और अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से प्रिंस खान गिरोह की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा और आने वाले दिनों में इस मामले में कई अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रंगदारी, धमकी या गिरोह से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही ह।

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.