अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi: टैक्स चोरी के मामलों पर शिकंजा कसते हुए आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने रांची सहित झारखंड और बिहार के कई जिलों में एक साथ छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई उन शिकायतों के आधार पर की जा रही है, जिनमें व्यापारियों पर अपनी वास्तविक आय छिपाकर कर चोरी करने के आरोप हैं।
सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2026 में आयकर विभाग की यह पहली बड़ी और संगठित कार्रवाई मानी जा रही है। रांची के अलावा जमशेदपुर और हजारीबाग में भी विभाग की टीमों के पहुंचने की जानकारी मिली है। वहीं बिहार के कुछ जिलों में भी एक साथ जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इस खबर को भी पढ़ें : बाबा राइस मिल के 15 ठिकानों पर आयकर छापेमारी, कारोबारियों में हड़कंप
फिलहाल छापेमारी के दायरे में आए व्यापारियों के नाम, प्रतिष्ठानों की संख्या और जब्त किए गए दस्तावेजों को लेकर आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
कार्रवाई की खबर फैलते ही संबंधित इलाकों में व्यापारियों के बीच हलचल का माहौल है। कई प्रतिष्ठानों पर दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है और कार्रवाई देर शाम तक चलने की संभावना जताई जा रही है।

