अपनी भाषा चुनेें :
Bokaro news: फेरो स्क्रेप निगम लिमिटेड को केन्द्र सरकार ने कोनाईका ग्रुप ओफ जापान को बेच दिया गया था ।दिनांक 28 जनबरी को कम्पनी एवं स्थायी कर्मचारीयों के साथ साथ ठेकाकर्मीयों के अनेक समस्याओं पर प्रधान कार्यालय भिलाई मे सम्पन्न हूआ जिस बैठक मे कम्पनी का चेयरमैन तोशिहिरो फोजीबारा ,प्रबंध निदेशक सुनील दीक्षित, मुख्य महाप्रबंधक कार्मिक, प्रशासन एवं बिधि पंकज त्यागी के साथ साथ कोर्पोरेट कार्यालय के सभी बिभाग के प्रमुख तथा देश मे कार्यरत 10 युनिटों के युनिट प्रमुख उपस्थित हुए।
जवकि बोकारो युनिट से जय झारखण्ड मजदूर समाज के महामंत्री बि के चौधरी,संयुक्त महामंत्री एन के सिंह एवं बोकारो युनिट के युनियन अध्यक्ष सुरेश प्रसाद साथ मे सभी युनिटो के बिभिन युनियन नेताओं ने भाग लिया.
सर्व प्रथम कम्पनी के बरीय पदाधिकारी ने भाग लेने बाले नेताओं को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तत्पश्चात 25 सूत्री मांगपत्र पर दिन भर चले बैठक मे प्रमुख मांगो पर प्रबंधन ने स्वीकार करते हुए 3 महिने के भीतर भी आर एस लाने ,एन पी एस और हायर पेन्सन स्कीम, 2017 के पे रिविजन मे हुए बेतन बिसंगति दूर करने,एच आर ए 18% से बढ़ाकर 20% करने,देश के प्रमुख अस्पतालों मे ईलाज की सुबिधा,सेवानिवृत कर्मचारीयों के लिए हेल्प डेस्क, जैसे अहम फैसले लिये गये जबकि बीस लाख से बढ़ाकर पच्चीस लाख ग्रेज्यूटी करने के सबाल पर जबाब आया कि अभी सरकार का आदेश पी एस यू के लिए आया है लेकिन जब भी निजि कम्पनी मे लागू करने का आदेश निकलेगा हम लागू कर देंगे । ठेकाकर्मीयों को 4100/= प्रतिमाह ए डब्लू ए के लिये अप्रैल से नया टेन्डर मे जब मिलने लगेगा उसी समय से दिया जायगा ।बांकी अन्य मांगो पर अगली जे एफ सी बैठक मे चर्चा के लिए रखा गया ।



