New Delhi: इग्नू (IGNOU) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के लिए एक नया और रोजगारपरक रास्ता खोला है। यूनिवर्सिटी ने जनवरी 2026 सत्र से ‘फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन’ में बीएससी (BSc) प्रोग्राम की शुरुआत की है। यह कोर्स ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) माध्यम से संचालित होगा, जिससे छात्र घर बैठे फैशन और टेक्सटाइल की बारीकियां सीख पाएंगे।

योग्यता और फीस का विवरण

इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने विज्ञान विषय (Science) और अंग्रेजी माध्यम के साथ 12वीं कक्षा पास की हो। कोर्स की फीस 11,000 रुपये प्रति वर्ष निर्धारित की गई है (पंजीकरण और विकास शुल्क अलग से)। यह पूरा प्रोग्राम कुल 120 क्रेडिट का है। हालांकि इस स्नातक पाठ्यक्रम की मुख्य अवधि तीन साल है, लेकिन छात्र इसे अपनी सुविधा के अनुसार पूरा कर सकते हैं।

मल्टीपल एग्जिट विकल्प की सुविधा

इस कोर्स की सबसे बड़ी विशेषता ‘मल्टीपल एग्जिट’ विकल्प है। इसके तहत अगर कोई छात्र पहले साल के बाद पढ़ाई छोड़ता है, तो उसे ‘यूजी सर्टिफिकेट’ दिया जाएगा। दूसरे साल के बाद ‘यूजी डिप्लोमा’, तीसरे साल के बाद ‘बीएससी डिग्री’ और चौथे वर्ष की पढ़ाई पूरी करने पर ‘बीएससी ऑनर्स’ की डिग्री प्रदान की जाएगी।

कैसे होगी पढ़ाई और आवेदन?

इग्नू छात्रों को प्रिंटेड और डिजिटल दोनों माध्यमों से अध्ययन सामग्री (Study Material) उपलब्ध कराएगा। कोर्स के दौरान थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल स्किल्स पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि छात्र टेक्सटाइल और फैशन इंडस्ट्री के लिए तैयार हो सकें।

इस खबर को भी पढ़ें : सरकारी नौकरी का मौका: DRDO-ISSA में 21 अपरेंटिस पद: फरवरी अंत तक आवेदन करें

इच्छुक छात्र इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद छात्र भविष्य के संदर्भ के लिए अपने फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

Share.
Exit mobile version