Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»मनरेगा घोटाले में फंसी IAS पूजा सिंघल ने विदेश यात्रा की मांगी कोर्ट से अनुमति
#Trending

मनरेगा घोटाले में फंसी IAS पूजा सिंघल ने विदेश यात्रा की मांगी कोर्ट से अनुमति

बेटी के नामांकन को बताया विदेश यात्रा का कारण
Muzaffar HussainBy Muzaffar HussainJune 26, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : मनरेगा घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग केस में ट्रायल फेस कर रही झारखंड की सीनियर IAS अधिकारी पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा ने कोर्ट से विदेश यात्रा की अनुमति मांगी है। इसके लिए दोनों ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष पीएमएलए कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

गुरुवार को इस याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन मामला पूरी तरह से नहीं सुना जा सका। अब इस याचिका पर अगली सुनवाई 28 जून 2025 को होगी। कोर्ट तय करेगा कि पूजा सिंघल और अभिषेक झा को विदेश यात्रा की इजाजत दी जाए या नहीं।

याचिका में दंपति ने बताया कि उनकी बेटी का नामांकन अगस्त महीने में विदेश के एक संस्थान में होना है। इस प्रक्रिया के लिए दोनों का विदेश जाना आवश्यक है। लेकिन चूंकि मामला अदालत में लंबित है और उनके पासपोर्ट जब्त हैं, इसलिए उन्होंने पासपोर्ट की रिहाई और विदेश यात्रा की इजाजत की मांग की है।

पूजा सिंघल के खिलाफ ED मनी लाउंड्रिंग केस में साक्ष्य प्रस्तुत कर रहा है, जबकि उनके पति अभिषेक झा के खिलाफ आरोप गठन की प्रक्रिया जारी है। इस कारण बिना कोर्ट की अनुमति दोनों देश नहीं छोड़ सकते।

पूजा सिंघल पर आरोप है कि उन्होंने मनरेगा फंड के दुरुपयोग में संलिप्त रहते हुए कई करोड़ रुपये की मनी लाउंड्रिंग की है। ईडी की जांच में यह भी सामने आया था कि इस फंड की राशि को अवैध संपत्तियों में बदला गया। अब सबकी नजर 28 जून की सुनवाई पर टिकी है, जहां यह स्पष्ट होगा कि कोर्ट उन्हें विदेश जाने की इजाजत देता है या नहीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची में ‘जनगणना 2027’ का प्रशिक्षण संपन्न, मोबाइल ऐप से होगा मकानों का सर्वे

March 14, 2026

पुलिस का ‘नाइट ऑपरेशन’ : लापरवाही पर ASI सस्पेंड, पुलिस महकमे में हड़कंप

March 14, 2026

हत्या के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है झारखंड राज्य : बाबूलाल मरांडी

March 14, 2026

RECENT ADDA.

रांची में ‘जनगणना 2027’ का प्रशिक्षण संपन्न, मोबाइल ऐप से होगा मकानों का सर्वे

March 14, 2026

पुलिस का ‘नाइट ऑपरेशन’ : लापरवाही पर ASI सस्पेंड, पुलिस महकमे में हड़कंप

March 14, 2026

हत्या के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है झारखंड राज्य : बाबूलाल मरांडी

March 14, 2026

देश में नहीं है गैस और ईंधन की किल्लत, विपक्ष फैला रहा है प्रायोजित अफवाह : संजय सेठ

March 14, 2026

नेशनल यूथ फेस्टिवल में RU का जलवा, वाद-विवाद में गोल्ड, मिमिक्री में मनवाया लोहा

March 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.