Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»पति ने बेलन की मार का लिया बदला, प्लास्टिक में लिपटा मिला पत्नी का शव
#Trending

पति ने बेलन की मार का लिया बदला, प्लास्टिक में लिपटा मिला पत्नी का शव

ई-रिक्शा में ले जाकर फेंकी थी लाश, कातिल पति की तलाश में छापेमारी तेज
By Muzaffar HussainApril 6, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक पति ने घरेलू विवाद के बाद अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को झाड़ियों में छिपा दिया। तिलैया थाना पुलिस ने दो दिनों से चल रही इस गुत्थी को सुलझाते हुए महिला का शव बरामद कर लिया है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय प्रीति कुमारी के रूप में हुई है।

माँ की शिकायत पर शुरू हुई जांच

इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब गिरिडीह जिले की रहने वाली सोनू देवी ने अपनी बेटी की गुमशुदगी और हत्या की आशंका जताते हुए तिलैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने सीधे तौर पर अपने दामाद पवन सोनार पर हत्या का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता देखते हुए कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में चार विशेष टीमों का गठन किया।

प्रीति कुमारी

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों ने खोला राज

पुलिस की स्पेशल टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और ई-रिक्शा चालकों से पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो स्थित सतपुलिया के पास पहुंची। वहाँ झाड़ियों के बीच एक काले रंग के प्लास्टिक में बंधा हुआ शव बरामद किया गया। मृतका के परिजनों ने मौके पर पहुँचकर उसकी शिनाख्त प्रीति के रूप में की।

बेलन की मार बनी मौत की वजह

पुलिस जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि हत्या के पीछे एक मामूली घरेलू विवाद था। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान प्रीति ने अपने पति पवन को बेलन से मार दिया था। इसी बात से आक्रोशित होकर पवन ने आपा खो दिया और अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए एक ई-रिक्शा का इस्तेमाल किया, जिसे पुलिस ने गिरिडीह से बरामद कर लिया है।

आरोपी की तलाश जारी

फिलहाल एफएसएल (FSL) की टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटा लिए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी पति पवन सोनार अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारे पति को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

ग्राहकों के भरोसे को प्राथमिकता: याशिका डेवलपर ने बिजनेस रणनीति में किया बड़ा बदलाव

May 8, 2026

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज: पुलिस ने सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई के सिर फटे

May 8, 2026

पेपर लीक मामले में 168 लोगों को मिली राहत, रांची कोर्ट ने दी जमानत

May 8, 2026

RECENT ADDA.

ग्राहकों के भरोसे को प्राथमिकता: याशिका डेवलपर ने बिजनेस रणनीति में किया बड़ा बदलाव

May 8, 2026

बिहार: 80+ बुजुर्गों को अब घर बैठे राशन, मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा एलान

May 8, 2026

फूहड़ गानों से बिगड़ती है मनोवृत्ति: पदभार संभालते ही एक्शन में आए डॉ. प्रमोद कुमार

May 8, 2026

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज: पुलिस ने सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई के सिर फटे

May 8, 2026

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश से मिले सम्राट चौधरी; आधे घंटे तक चली ‘सीक्रेट’ मंत्रणा

May 8, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.