Lifestyle Desk: आम तौर पर देखा जाए तो नवजात शिशु किसी वजह से डर जाते हैं या घबरा कर उठ जाते हैं। हालांकि, यह समस्या न केवल नवजात में बल्कि एक साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों में भी देखने को मिलती है। असल में कुछ चीजें ऐसी हैं जिससे उन्हें डर लगता है। ऐसे में अभिभावकों को अपने बच्चों को इस डर से बचाने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे।
Read more: सावधान! बच्चों को मोबाइल दिखाकर खाना खिलाना पड़ सकता है भारी
नवजात शिशु कई बार नींद में अचानक से चौंककर उठ जाते हैं। इतना ही नहीं, वे बुरी तरह रोना भी शुरू कर देते हैं। वहीं जो बच्चे थोड़े बड़े होते हैं, उनमें भी यह समस्या देखने को मिलती है, क्योंकि वे अपनी कल्पना को नींद के जरिए ही देखते हैं, जिसमें कुछ अच्छे सपने भी होते हैं और कुछ डरावने सपने भी होते हैं।
Read more: खबरदार! कहीं आपके लाडले की ये 3 छोटी गलतियां भविष्य तो बर्बाद नहीं कर रहीं?
बच्चों को सबसे ज्यादा डर अंधेरे से लगता है। कुछ अभिभावक ऐसे भी होते हैं जो अपने बच्चे को शांत करवाने के लिए या अपनी बात मनवाने के लिए अंधेरे का सहारा लेते हैं, जो कि बहुत ही गलत बात है। क्योंकि, इससे बच्चे काफी ज्यादा डर जाते हैं, जिसका असर बच्चे के मन पर बहुत बुरा होता है। ऐसे में, कोशिश करें कि अपने बच्चे के मन से इस डर को पूरी तरह दूर करें।
जब बारिश का मौसम होता है और खासकर जब बिजली कड़कने की तेज आवाज आती है, तो बच्चे अक्सर डर कर उठ जाते हैं। कुछ बच्चे तो ऐसे होते हैं कि इसकी आवाज सुनते ही जोर-जोर से रोने लगते हैं। ऐसे में, आप अपने बच्चे को इसके बारे में समझाएं कि इसमें घबराने की कोई बात नहीं है और उन्हें शांत रखने की पूरी कोशिश करें।
Read more: सावधान! बच्चों के टिफिन में कहीं आप भी तो नहीं दे रहीं ये ‘मीठा जहर’? आज ही जानें
हालांकि, यह सच है कि बच्चे उन लोगों के पास ज्यादा खुशी से रहते हैं जिन्हें वे अच्छे से जानते हैं। जैसे ही आप उन्हें अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार से मिलाते हैं, तो वे बहुत असहज महसूस करते हैं और कभी-कभी उन्हें देख कर रोने लगते हैं। ऐसे में, आप अपने बच्चे को अजनबियों को समझने और जानने का थोड़ा समय दें ताकि वह उनके साथ धीरे-धीरे घुल-मिल सके।
बच्चे सबसे ज्यादा सुरक्षित अपने अभिभावकों के साथ ही महसूस करते हैं क्योंकि वे बचपन से ही उनके सबसे करीब रहते हैं। इसलिए जब भी आप अपने बच्चे से थोड़ी देर के लिए दूर होते हैं, तो वह रोने लगता है। हालांकि, यह सही नहीं है। बच्चे को सिर्फ अपनी ही आदत न लगने दें, इसके लिए आप उन्हें अपने दादा-दादी या फिर घर के अन्य लोगों के साथ भी समय बिताने दें। ताकि वह आपके अलावा, घर के अन्य लोगों के साथ भी आसानी से घुल-मिल सके और उसका डर कम हो।
Read more: खबरदार! बच्चों की थाली से गायब ये चीजें बना रही हैं उन्हें शुगर का मरीज



