Chatra news: जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ रफ्तार के कहर ने दो परिवारों की खुशियाँ उजाड़ दीं। बीती आधी रात हजारीबाग रोड स्थित करनी इलाके में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। तीनों युवक एक दोस्त की शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतकों में शामिल पंकज भुईयां अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों में बेलगाम वाहनों को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

Share.
Exit mobile version