अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
East Singhbhum : पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव मंगलवार को एक सनसनीखेज नजारे का गवाह बना। प्रेम संबंध में हुए धोखे से आहत एक युवती अचानक हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
दोपहर करीब तीन बजे हुई इस घटना के बाद देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। युवती बार-बार यही कह रही थी कि जब तक उसका प्रेमी सामने आकर उसे स्वीकार नहीं करता, वह नीचे नहीं उतरेगी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं थी।
सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती को समझाने के लिए एक युवक को भी पोल पर चढ़ाया, लेकिन उसने उसका भी प्रस्ताव ठुकरा दिया। इस दौरान मरीन ड्राइव पर ट्रैफिक बाधित हो गया और लोग मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए।
काफी देर तक चली इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस लगातार उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास करती रही। देर शाम तक युवती को सुरक्षित उतार लिया गया और उसे काउंसलिंग के लिए भेजा गया।
यह घटना एक बार फिर भावनात्मक संबंधों में धोखे और तनाव के खतरनाक परिणामों की ओर इशारा करती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

