Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया अरम आई हॉस्पिटल का शुभारंभ
#Trending

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया अरम आई हॉस्पिटल का शुभारंभ

By Muzaffar HussainSeptember 28, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से सशक्त बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ा है। रविवार को इरबा स्थित अब्दुर्रज्जाक अंसारी मेमोरियल अस्पताल परिसर में अरम आई हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने उद्घाटन समारोह में कहा कि झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए निजी अस्पतालों की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि आंखें ईश्वर का अनमोल उपहार हैं और इस अस्पताल की स्थापना से अत्याधुनिक तकनीक से लोगों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा उपलब्ध होगी।

अस्पताल के प्रबंध निदेशक इफ्तेखार अहमद अंसारी ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए आंखों का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। वहीं, खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने इसे बढ़ती नेत्र समस्याओं के समाधान की दिशा में सराहनीय पहल बताया। कांके विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि निजी अस्पतालों के खुलने से बेहतर सुविधाओं की प्रतिस्पर्धा होती है और इसका सीधा लाभ मरीजों को मिलता है।

संस्थान के संस्थापक सईद अहमद अंसारी ने जानकारी दी कि यहां शंकर नेत्रालय चेन्नई और अरविंद हॉस्पिटल मुंबई से प्रशिक्षित विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे। छोटानागपुर रीजनल हैंडलूम वीवर्स को-ऑपरेटिव सोसाइटी के अनवार अहमद अंसारी ने कहा कि आधुनिक उपकरणों के जरिए यहां किफायती दरों पर इलाज मिलेगा। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, चिकित्सक और गणमान्य मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

RECENT ADDA.

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

बोकारो DC कार्यालय पर BJP का प्रदर्शन, पानी-बिजली पर बड़ा वार हंगामा

May 11, 2026

हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से भक्तिमय हुआ बोकारो, गूंजे जयकारे

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.