Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब भारी बारिश के कारण NH-19 पर सियाराम ट्रैवल्स की बस फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस कोलकाता के बाबू घाट से गया जा रही थी। गोरहर पुल से पहले अचानक सड़क पर फिसलन के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।
हादसे में 10 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत बरकट्ठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
यह हादसा लगातार हो रही भारी बारिश और सड़क की खराब स्थिति के कारण हुआ, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।



