Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»तीन स्पेनिश ने घोड़े पर सवार होकर 6500 किमी का सफर तय कर की हज यात्रा
World

तीन स्पेनिश ने घोड़े पर सवार होकर 6500 किमी का सफर तय कर की हज यात्रा

By Samsul HaqueJune 12, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: इस साल हज के लिए सऊदी अरब पहुंचे लाखों तीर्थयात्रियों में से सिर्फ तीन ऐसे थे जिन्होंने यह यात्रा घोड़े की पीठ पर की। वह भी स्पेन से मक्का तक करीब 4,000 मील यानी 6500 किलोमीटर का सफर पूरा कर हज करने पहुंचे। तीनों स्पेनिश मुस्लिम तीर्थयात्री अब्देलकादेर हर्कासी आइदी, अब्दुल्ला राफाएल हर्नान्देज़ मानचा और तारिक रोड्रिग्ज ने इस ऐतिहासिक यात्रा को हज ऑन हॉर्सबैक नाम दिया है। इस अनोखी यात्रा की तैयारी में चार साल लगे, जिसमें घोड़े पालने, अभ्यास यात्रा करने और फंड इकट्ठा करने जैसे कई चरण शामिल थे।

सऊदी पहुंचने पर अफसरों ने किया राजाओं की तरह स्वागत, लोग कर रहे तारीफ

उन्होंने अक्टूबर 2024 में दक्षिणी स्पेन से घोड़े से यात्रा शुरु की और 12 देशों से होते हुए सबसे पवित्र शहर मक्का पहुंचे। रास्ते में इटली के बर्फीले टनलों, बोस्निया के बारूदी सुरंगों से भरे इलाकों और सीरिया के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों से गुजरते हुए उन्हें कई जानलेवा कठिनाइयों का सामना किया। इस यात्रा को सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता मिल रही है लोग इन तीनों यात्रियों की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं। 345,000 से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स, 250,000 से ज्यादा टिकटॉक फॉलोअर्स और 5.5 लाख से ज्यादा व्यूज हैं। कई लोग उनकी मदद के लिए आगे भी आए। लोगों ने खाना, रहने की जगह और आर्थिक मदद भी दी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक अमेरिकी कलाकार ने उनके लिए अरबी शैली में एक प्रतीक चिन्ह भी डिजाइन किया। इन लोगों को हर देश में सीमाओं पर परेशानी झेलनी पड़ी। घोड़ों को अलग करना पड़ा। स्थानीय घोड़े उधार लेने पड़े। कभी-कभी अधिकारियों की अनुमति लेना कठिन हो गया फिर भी हर देश में मिले लोगों के प्यार और मदद ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया। सऊदी अरब में अधिकारियों ने इन तीर्थयात्रियों का स्वागत राजा-महाराजाओं की तरह किया। मक्का पहुंचने के बाद उन्होंने लिखा- शब्दों में वह भावना नहीं समा सकती जो हमें यहां खड़े होकर महसूस हो रही है। हम प्रार्थना करते हैं कि हर मुसलमान को यह अवसर मिले। अब यह तीर्थयात्री अपनी इस यात्रा पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाने की योजना बना रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बेरूत में इजरायल की सर्जिकल स्ट्राइक: हिज्बुल्लाह की ‘रादवान फोर्स’ का टॉप कमांडर ढेर

May 8, 2026

होर्मुज में छिड़ा भीषण महायुद्ध: ईरान ने 3 अमेरिकी जहाजों पर दागी मिसाइलें, खदेड़ी नौसेना

May 8, 2026

अमेरिका बदनाम हुआ डोनाल्ड ट्रंप तेरे लिए… ईरान ने निकाल दी हैकड़ी

May 8, 2026

RECENT ADDA.

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

न्याय परिसर में नारी शक्ति का ‘पलाश’ अवतार : वकील-मुवक्किल चखेंगे मड़ुआ रोटी का स्वाद

May 9, 2026

‘स्वगणना’ से तय होगा विकास का भविष्य, 10 मई को चलेगा विशेष अभियान

May 9, 2026

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.