Gumla News: गुमला जिले में बैंकिंग और वित्तीय समावेशन की स्थिति की समीक्षा के लिए उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार आज अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति (DCC) और जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की त्रैमासिक बैठक हुई। बैठक में सितंबर 2025 तिमाही के दौरान बैंकों के प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा की गई।

KCC और सरकारी योजनाओं पर फोकस

बैठक में बैंकवार ऋण-जमा अनुपात, वार्षिक साख योजना की क्षेत्रवार उपलब्धि और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया गया। अपर समाहर्ता श्री बड़ाइक ने लंबित आवेदनों के शीघ्र निपटारे पर जोर देते हुए सभी बैंकों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों को KCC से लाभान्वित किया जाए। इसके अलावा, PMEGP, मुद्रा लोन, स्वयं सहायता समूह (SHG) लिंकेज जैसी सरकार प्रायोजित योजनाओं की धीमी प्रगति पर भी चिंता व्यक्त की गई।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बैंकिंग संस्थानों की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए सभी बैंक सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ लक्ष्यों की पूर्ति की दिशा में ठोस कदम उठाएं। बैठक में LDM गुमला समेत विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Share.
Exit mobile version