India News: गुजरात की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में 25 नए मंत्रियों की सूची घोषित की गई है, जिसमें क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा का नाम सुर्खियों में है। इसके अलावा त्रिकम बिजल छंगा, स्वरूपजी ठाकोर, प्रवीण माली, दर्शना वाघेला, कांतिलाल अमृतिया, कुंवरजीभाई बावलिया, अर्जुन मोढवाडिया, डॉ. प्रद्युम्न वाजा, हर्ष संघवी समेत अन्य नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
नए टीम में 9 पुराने मंत्रियों को हटाया गया, जबकि छह पुराने चेहरों को भी स्थान मिला है। भाजपा ने यह फेरबदल आगामी 2027 के चुनावों और सभी जिलों को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति के तहत किया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह पूरी पारदर्शिता और संगठन के हित में किया गया विस्तार है।
नई कैबिनेट में प्रतिनिधित्व और चुनावी समीकरण साधने की कोशिश
पार्टी नेताओं के अनुसार, भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात टीम जनता के कल्याण और पार्टी की सेवा पर फोकस करेगी, जिसमें नए-पुराने नेताओं के अनुभव का संतुलन रखा गया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि सभी समुदायों, क्षेत्रों और जिलों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है ताकि चुनावों में भाजपा को अधिक मज़बूती मिल सके।



