Ranchi News: वीरता और देशभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की 458वीं जयंती के अवसर पर सूर्य मंदिर, धुर्वा में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्येंद्र नारायण सिंह एजुकेशन ट्रस्ट के सचिव सुधीर कुमार सिंह ने समारोह का नेतृत्व करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप ने न केवल मातृभूमि की रक्षा की, बल्कि संस्कृति और संस्कारों की रक्षा के लिए भी शस्त्र उठाए।

मुख्य अतिथि श्री परमाल सिंह तोमर ने अपने सम्बोधन में महाराणा प्रताप की जीवनगाथा और उनके संघर्षों को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सूर्य मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि दी।

समारोह के दौरान महाराणा प्रताप के तैल चित्र पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित जनसमूह ने उनकी वीरता को नमन करते हुए विशेष आशीर्वाद प्राप्त किया। महिलाओं ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को महाराणा प्रताप के त्याग और साहस से प्रेरित करना है।

इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें श्री अखिलेश कुमार, अजय प्रसाद, टुंडा यादव, सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. कुमारी जोशना, डॉ. संगीता सिंह, रश्मि सिंह, चंदन गुप्ता आदि प्रमुख थे।

Share.
Exit mobile version