अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री गंगवार ने अपने पुत्र के विवाह उपरांत आयोजित “आशीर्वाद समारोह” में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को सपरिवार सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया और उनके आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने राज्यपाल को पुत्र के विवाह की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

