Hazaribagh News: हजारीबाग के सदर थाना क्षेत्र फॉरेस्ट ऑफिस के समीप अपने आप को पुलिस वाला बताकर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से रिटायर 80 वर्षीय बुजुर्ग से सोने की अंगूठी ठगने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में भुक्तभोगी 80 वर्षीय मिशन स्कूल रोड निवासी विद्यानंद कर्ण ने लिखित आवेदन देकर सदर थाना में शिकायत दर्ज कराया है।

आवेदन के अनुसार मंगलवार को सुबह भुक्तभोगी फॉरेस्ट ऑफिस के तरफ से टहल कर आ रहे थे। इसी बीच पीछे से एक व्यक्ति आया और अपने आप को पुलिस वाला बताया। इसके बाद उसने बुजुर्ग को कहा कि आप सोने की अंगूठी को ना पहने और उसे उतार कर एक कागज में लपेटकर वापस बुजुर्ग को इसे बैग में रखने को कहा। वह बुजुर्ग व्यक्ति उसे कागज में मुड़े हुए अंगूठी को बैग में रख लिए। वह बुजुर्ग व्यक्ति जब घर पहुंचा तो देखा कि कागज के अंदर अंगूठी के बजाय चार छोटे-छोटे पत्थर के टुकड़े हैं।

Share.
Exit mobile version