अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bihar News: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव और हालिया सीजफायर समझौते के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि सेना के शौर्य और प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज हर हिंदुस्तानी गर्व से कह सकता है कि वह इस देश का नागरिक है।
गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, जो लोग देश के खिलाफ बोलते हैं, उन्हें देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। देश की जनता ने जो अपेक्षा की थी, उसे सेना और प्रधानमंत्री ने पूरा किया है। विपक्ष कुछ भी कहता रहे, लेकिन ये देश सेवा में लगे हैं।
पोस्टर पॉलिटिक्स भी हुई तेज
सीजफायर की पृष्ठभूमि में बिहार में राजनीतिक बयानबाजी भी जोर पकड़ रही है। बिहार कांग्रेस ने पटना में कई जगहों पर पोस्टर लगाए हैं, जिन पर लिखा गया है, मां तुझे सलाम, हर कोई इंदिरा गांधी नहीं हो सकता। यह पोस्टर स्पष्ट रूप से वर्तमान नेतृत्व की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से करता नजर आ रहा है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पर पलटवार किया और कहा कि, कांग्रेस के बड़े नेता मल्लिकार्जुन खड़गे या राहुल गांधी की तरफ से कोई विरोधाभासी बयान नहीं आया है। लेकिन कुछ स्थानीय कांग्रेस नेता सस्ती लोकप्रियता के लिए इस तरह के पोस्टर और बयानबाज़ी कर रहे हैं, जिसका कोई महत्व नहीं है। इस राजनीतिक गर्मी के बीच देशभर में जनता और राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या सीजफायर और ऑपरेशन सिंदूर के निर्णयों को लेकर संसद में बहस होनी चाहिए।

