Giridih: झारखंड के गिरिडीह जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे धनवार-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर लालबाजार स्थित मुस्लिम चौक के समीप एक अनियंत्रित बस और कार में भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में कार सवार एक बुजुर्ग और एक युवती की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी मृतक और घायल बिरनी थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

Read more: 

बारात की खुशियों पर छाया मातम— जानकारी के अनुसार, बरमसिया गांव के लोग देवघर से बारात कर स्विफ्ट डिजायर कार (WB 17 7183) से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान धनवार की ओर से आ रही विभा बस (JH 11W 5096) से कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 70 वर्षीय बंगाली हाड़ी और 24 वर्षीय कुमकुम कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू— हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी। घायलों में सुकरी देवी, तारा देवी, रोनित कुमार, जयनारायण राम और अरविंद यादव शामिल हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद बरमसिया गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Read more: गिरिडीह में ‘यमराज’ बनी स्कॉर्पियो: मासूम को रौंदा, फिर दुकान में जा घुसी!

Share.
Exit mobile version