Bhagalpur : मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के तहत बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई राह खुलने जा रही है। रविवार को भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र ने करीब सवा पांच करोड़ की लागत से बनने वाली 13 नई सड़कों का शिलान्यास किया।

इन योजनाओं से कुल 10 किलोमीटर 680 मीटर लंबी पीसीसी सड़कें बनेंगी। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद लत्तीपुर में आयोजित जनसभा में विधायक शैलेंद्र ने कहा कि बिहपुर में चहुंमुखी और सर्वांगीण विकास का काम लगातार जारी है और जनता के सहयोग से आगे भी इसी रफ्तार से चलता रहेगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास कार्यों की गति ने विरोधियों में हताशा और हार का डर पैदा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है और मातृशक्ति पर अमर्यादित टिप्पणी जैसे कुकृत्य कर रहा है, जिसे जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। विधायक ने जयरामपुर कुंवर टोला, नन्हकार, कोरचक्का विषहरी स्थान, सहोरी और मड़वा समेत कई गांवों में सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एनडीए नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Share.
Exit mobile version