Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»बोकारो: पेटा इंडिया की शिकायत पर हनुमान लंगूर की पिटाई मामले में FIR दर्ज, होमगार्ड जवान निलंबित
Jharkhand

बोकारो: पेटा इंडिया की शिकायत पर हनुमान लंगूर की पिटाई मामले में FIR दर्ज, होमगार्ड जवान निलंबित

बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 11 में एक उत्पाती लंगूर को काबू में करने के दौरान कथित रूप से की गई बेरहमी से पिटाई का मामला
Vikash SrivastavaBy Vikash SrivastavaAugust 1, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

बोकारो – झारखंड के बोकारो जिले से पिछले दिनों एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया था जिसमें एक हनुमान लंगूर को बेरहमी से पीटते देखा जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (वीडियो लिंक) पर वायरल होने के बाद पशु अधिकार संगठन PETA इंडिया ने कड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड वन विभाग के बोकारो डिवीजन में शिकायत दर्ज कराई। लंगूर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-II के अंतर्गत संरक्षित है।

बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 11 में एक उत्पाती लंगूर को काबू में करने के दौरान कथित रूप से की गई बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद वन विभाग ने तीन लोगों श्रीकांत मास्टर, अरविंद कुमार और होमगार्ड जवान मंटू सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

बेजुबान से क्रूरता !
बंदर का रेस्क्यू से पहले बेजुबान की बेरहमी से लाठी डंडों से पिटाई।झारखंड के बोकारो में बंदर को काबू करने के लिए उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।बताया जा रहा है कि बंदर ने कुछ लोगों को काट लिया था,इसके बाद बंदर को पकड़ने के लिए उसकी बेरहमी से पिटाई की गई पिटाई के… pic.twitter.com/NiATzIxVLj

— Sohan singh (@sohansingh05) July 27, 2025

घटना में देखा गया कि चास वन प्रमंडल के अंतर्गत तैनात एक होमगार्ड जवान समेत कई लोगों ने पकड़े गए लंगूर को लाठियों से बेरहमी से पीटा। यह मामला तब सामने आया जब वीडियो के माध्यम से पीईटीए इंडिया को टैग किया गया। संगठन ने इस अमानवीय कृत्य की निंदा करते हुए वन विभाग से प्रारंभिक अपराध प्रतिवेदन (POR) दर्ज करने की अपील की।

जानकारी के अनुसार, लंगूर ने कुछ लोगों को काट लिया था, लेकिन बजाय इसके कि वन विभाग की टीम मामले को संभालती, कुछ लोगों ने कानून को अपने हाथ में ले लिया और हिंसा पर उतर आए, जबकि लंगूर पहले से ही पकड़ा जा चुका था। फिलहाल, घायल लंगूर का इलाज जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान (बोकारो ज़ू) में चल रहा है और जल्द ही उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।

इस घटना के बाद वन विभाग ने हरला थाना में तीन नामजद लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिनमें चास वन प्रमंडल में तैनात होमगार्ड जवान मंटू सिंह भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 291 और 325, तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के अंतर्गत FIR दर्ज की है। इसके साथ ही वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9 के तहत भी POR दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मंटू सिंह को निलंबित कर दिया गया है

PETA इंडिया की क्रूरता प्रतिक्रिया समन्वयक सिञ्चना सुब्रमण्यम ने कहा,
“मानव और वन्यजीवों के बीच के संघर्ष का समाधान हिंसा या हत्या नहीं है। नगर योजना में वनों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और वन्यजीवों के shrinking habitats में मानवीय हस्तक्षेप को रोका जाना चाहिए। हम बोकारो के डीएफओ रजनीश कुमार (IFS) को इस मामले में तत्परता से POR दर्ज करने के लिए धन्यवाद देते हैं।”

हनुमान लंगूर सामान्यतः झुंडों में रहते हैं जिनकी संख्या सौ तक हो सकती है। वे सामाजिक होते हैं और खेलना, एक-दूसरे की देखभाल करना, और समूह में रहना पसंद करते हैं। संकट के समय ये एक-दूसरे की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

PETA India की अपील है कि “जानवर हमारे मनोरंजन या किसी अन्य प्रकार के उत्पीड़न के लिए नहीं हैं” और यह संगठन प्रजातिवाद (speciesism) का विरोध करता है। कहा गया है कि अगर ऐसी कोई भी घटना होती है, तो लोग सीधे पेटा को सूचित कर सकते हैं.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चोरी के शक में युवक छतों से कूदता रहा, पुलिस और लोगों ने किया काबू

March 7, 2026

चतरा में पांच दिनों से लापता युवक का शव मिला, हत्या या हादसा?

March 7, 2026

चतरा में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे दो युवकों की मौत

March 7, 2026

RECENT ADDA.

चोरी के शक में युवक छतों से कूदता रहा, पुलिस और लोगों ने किया काबू

March 7, 2026

चतरा में पांच दिनों से लापता युवक का शव मिला, हत्या या हादसा?

March 7, 2026

चतरा में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे दो युवकों की मौत

March 7, 2026

झारखंड में दो दिवसीय किसान शिक्षण शिविर, समाजवादी क्रांति पर चर्चा

March 7, 2026

पंसुआ डैम का निरीक्षण, उपायुक्त ने लीकेज और सिंचाई सुधार के दिए निर्देश

March 7, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.