अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : प्रकृति पर्व करमा के अवसर को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम ने निगम क्षेत्रांतर्गत पूजा स्थल, अखड़ा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान शुरू किया है।
नगर निगम की टीमें सभी प्रमुख स्थलों पर झाड़ू लगाने, कूड़ा उठाने, घास काटने, ब्लीचिंग पाउडर और चूने का छिड़काव करने जैसे कार्य कर रही हैं। यह पहल न केवल पूजा स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए की जा रही है, बल्कि श्रद्धालुओं और आम जनता की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए भी महत्त्वपूर्ण है।
सफाई अभियान के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी निगम स्तर से सुनिश्चित की जा रही हैं। निगम ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या होने पर 24×7 कनेक्ट सेंटर के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है। हेल्पलाइन नंबर 1800 570 1235 पर लोग किसी भी समस्या की सूचना दे सकते हैं।
नगर निगम का यह कदम शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। करमा पर्व के दौरान यह अभियान सुनिश्चित करेगा कि पूजा स्थल और अखाड़ा परिसर न केवल साफ-सुथरे हों, बल्कि श्रद्धालुओं को सुविधा भी सहजता से उपलब्ध हो।

