अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : जिला मारवाड़ी सम्मेलन की संयुक्त कार्यकारिणी की बैठक रविवार को मारवाड़ी भवन स्थित कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता सम्मेलन के अध्यक्ष सज्जन पाड़िया ने की। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति उसकी एकजुटता में निहित है और समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सामाजिक सेवा में निरंतर सक्रिय रहना जरूरी है।
उन्होंने आगामी धनतेरस पर आयोजित होने वाले लकी ड्रा कार्यक्रम की जानकारी भी साझा की। मौके पर सम्मेलन के महामंत्री निर्मल बुधिया ने संस्था की गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि संस्था शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है और समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री बिनोद जैन, विश्वनाथ नारसरिया, कौशल राजगढ़िया, कमलेश संचेती, विकास अग्रवाल, विजय खोवाल, रमेश खेमका, अमित चौधरी, अनिल अग्रवाल और श्रवण अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

