Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»राज्य खाद्य आयोग की बैठक में जिला स्तर पर खाद्य सुरक्षा मामलों के समाधान पर जोर
#Trending

राज्य खाद्य आयोग की बैठक में जिला स्तर पर खाद्य सुरक्षा मामलों के समाधान पर जोर

राशन वितरण में पारदर्शिता और जनजागरूकता पर शबनम परवीन ने दिए निर्देश
By Muzaffar HussainMay 26, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Lohardaga News : सोमवार को जिला परिसदन में आयोजित बैठक में झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष-सह-सदस्य शबनम परवीन ने खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों पर गंभीर चिंता जताते हुए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा से संबंधित शिकायतों का समाधान जिला स्तर पर ही किया जाना चाहिए ताकि अधिकतर मामलों का त्वरित निपटारा हो सके और लोगों को लंबी प्रक्रिया से न गुजरना पड़े।

शबनम परवीन ने कहा कि आम लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। अक्सर देखने में आता है कि शिकायत करने वाले कार्डधारियों के राशन कार्ड को डिलीट कर दिया जाता है या फिर उनका कार्ड किसी अन्य दुकानदार को ट्रांसफर कर दिया जाता है, जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को दंडित करने की बजाय उसकी समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।

पंचायत स्तर पर आकस्मिक खाद्यान्न कोष का सही उपयोग करें
उन्होंने सभी पंचायतों में गठित आकस्मिक खाद्यान्न कोष के बेहतर उपयोग पर बल दिया और कहा कि यदि कोष की कमी हो तो ज़िला स्तर पर मांग भेजी जाए। इसके अलावा, प्रत्येक माह पंचायत स्तर पर मुखिया के साथ बैठक आयोजित की जाए ताकि योजनाओं की जानकारी और समस्याओं पर चर्चा की जा सके।

खाद्य सुरक्षा पर कार्यशालाएं और सूचना पट्ट अनिवार्य
शबनम परवीन ने कहा प्रखंड स्तर पर खाद्य सुरक्षा संबंधी जानकारी के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जानी चाहिए जिससे अधिक से अधिक लोग जागरूक हों। उन्होंने पाया कि कई राशन दुकानों में सूचना पट्ट नहीं लगाए गए हैं, जो नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक दुकान पर दुकानदार का नाम, कार्डधारकों की संख्या और योजना अनुसार जानकारी स्पष्ट रूप से अंकित होनी चाहिए।

राशन वितरण की पारदर्शिता जरूरी
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि राशन वितरण के समय कार्डधारियों को ई-पॉश मशीन से निकलने वाली पर्ची अवश्य दी जाए, ताकि उन्हें यह जानकारी रहे कि उन्हें क्या और कितना राशन मिला है। अंत में, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की पात्र महिलाओं का पंजीकरण कर उन्हें समय पर लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.