Lohardaga News: लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड स्थित तान गांव में शनिवार की शाम लगभग आठ बजे 18 हाथियों का झुंड गांव में घुस आया। ग्रामीणों ने बताया कि तान पहाड़ से उतरकर हाथियों ने कई घरों को नुकसान पहुंचाया। सबसे दर्दनाक घटना 60 वर्षीय सीताराम उरांव के साथ हुई। हाथियों ने उन्हें घर से घसीटकर लगभग 100 मीटर दूर ले जाकर कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
घरों का जमींदोज होना और ग्रामीणों की दहशत
पिछले वर्षों में हुई बड़ी घटनाएँ
-
22 अप्रैल 2023: चडरा गांव में महावीर उरांव की मौत
-
5 मार्च 2023: बरवाटोली जंगल में विनोद टाना भगत गंभीर रूप से घायल
-
22 जून 2023: तान गांव में उमेश उरांव की मौत कुएं में गिरकर
-
6 सितंबर 2024: हमीद नगर में शौकीन अंसारी की मौत
-
15 मार्च 2025: बढ़मारा घाटीटोली में दशरथ उरांव पर हमला
-
22 मार्च 2025: सुकुरहुटू पतरा जंगल में महिला घायल
-
14 मई 2025: हनहट गांव में सगीर अंसारी की मौत
-
11 सितंबर 2025: कैरो में इरफान अंसारी की मौत
-
21 सितंबर 2025: तान गांव में सीताराम उरांव की मौत
प्रशासन और वन विभाग पर सवाल
ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग और प्रशासन हाथियों के हमलों को रोकने में असमर्थ हैं। हर बार ग्रामीण ही अपनी जान जोखिम में डालकर हाथियों को भगाने को मजबूर हैं। अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि कब तक प्रशासन हाथियों से निपटने में असमर्थ बना रहेगा और कब तक लोग हाथियों के तांडव का शिकार होते रहेंगे।



