Bokaro News: दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का हुआ समापन, मुख्य अतिथि शामिल हुए मुखिया स्वरूप दास। बोकारो:- आदिवासी विकास युवा समिति के तत्वाधान में बोकारो जिले के सिजुआ फुटबॉल मैदान में रविवार को 5 बजे शाम दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता 2025 का समापन हुआ। इस मौके प्रमुख अतिथि के रूप में राधा नगर पंचायत के मुखिया स्वरूप दास शामिल हुए ।इस मौके पर आयोजन कर्ता की ओर से माला पहनकर एवं गुलदस्ता देकर मुखिया स्वरूप दास का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर मुखिया स्वरूप दास ने कहा कि शिक्षा के सथ-साथ खेल भी स्वास्थ्य के लए बहुत जरुरी है। लेकिन यहां एक अच्छा स्टेडियम नहीं होने से काफी दुख होता है। मैं केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को स्टेडियम के लिए पत्र लिखेंगे। ताकि यहां एक अच्छा स्टेडियम बन सके। यहां के बच्चे देश विदेश में खेल मे नाम रोशन कर सके। यहां के बच्चे खेल मैं काफी मेहनत कर रहैं हैं। मंजिल मिलेगी और यहां के बच्चे काफी ऊंचाई तक जाएगे। बोकारो जिले का परचम लहराएंगे।इस मौके हज़ारों की संख्या में लोग मौजूद थे।



