अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जेसोवा की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 से 13 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय दिवाली मेला में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री और विधायक को आमंत्रण पत्र सौंपा गया।
प्रतिनिधिमंडल में जेसोवा की सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी समिति की सदस्य निक्की टोप्पो, जेसिना सिद्दीकी और ऋचा वर्णवाल शामिल थीं। जेसोवा की ओर से बताया गया कि दिवाली मेला सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा तथा लोगों को उत्सव के माहौल में जोड़ने का काम करेगा। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना की और आयोजन के सफल होने की शुभकामनाएं दीं।

